{"_id":"5dc480438ebc3e5b27432454","slug":"dengue-city-news-mbd328476346","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संभावित 10 मरीजों में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संभावित 10 मरीजों में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी
Fri, 08 Nov 2019 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल बुखार और डेंगू पीड़ित मरीजों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डेंगू संभावित 10 मरीज पहुंचे। इनमें छह मरीजों की डेंगू पाजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
करीब बारह सौ वायरल बुखार से पीड़ित लोग अस्पताल की ओपीडी पहुंचे हैं। पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। घंटों लाइन में खड़े मरीजों और तीमारदारों में धक्का मुक्की और नोकझोंक भी हुई। निजी अस्पतालों में भी सैकड़ों वायरल पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल बुखार और डेंगू फैलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी है। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलने से मरीज निजी और जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंडल में सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच की सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में ही है। डेंगू संभावित मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में औसतन रोजाना ढाई हजार ओपीडी हो रही है। इनमें अधिकतर मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। आईपीडी भी फुल है। संचारी रोग से प्रभावित मरीजों के लिए अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड तैयार किया है। इनमें बुखार के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। डेंगू के मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वार्ड में अभी चार डेंगू मरीज भर्ती हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को डेंगू संभावित 10 मरीज पहुंचे। एलाइजा टेस्ट के लिए नमूने लैब भेजे गए। लैब में मरीजों की जबर्दस्त भीड़ रही। दोपहर तक मरीजों में धक्का मुक्की रही। मरीजों और तीमारदारों के बीच नोकझोंक होती रही। लैब प्रभारी डा. बीसी गुप्ता ने बताया कि चार हजार जांचें की गई। इनमें छह मरीजों के एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू पाजिटिव आया है।
- अस्पताल की ओपीडी में डेंगू और वायरल पीड़ितों के आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को डेंगू आशंकित 10 मरीज अस्पताल पहुंचे। मरीजों के खून के नमूने एलाइजा टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल में डेंगू के चार मरीज भर्ती हैं। - डा. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
- पैथौलॉजी में गुरुवार को वायरल, मलेरिया और डेंगू से संबंधित चार हजार जांचें हुई। इनमें छह मरीजों की डेंगू पाजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले के अलावा मंडल भर से डेंगू संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। - डा. बीसी गुप्ता, पैथोलॉजी लैब प्रभारी