फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dengue

डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर चार हुई, संदिग्धों की संख्या बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
dengue
dengue
मुरादाबाद। डेंगू की दस्तक से लोगों में दहशत है। मुरादाबाद जिले में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई है। जिला अस्पताल में भर्ती संदिग्ध दूसरे मरीज में डेंगू की पुष्टि हो गई है। पाकबड़ा और छजलैट में भी डेंगू के दो रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। निजी और सरकारी अस्पतालों में भी डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संदिग्ध मरीजों में डेंगू की आशंका के चलते जांचें कराई जा रही हैं। हालांकि शनिवार देर शाम तक जिले में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसमी उतार चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। वायरल बुखार और मलेरिया ने लोगों को जकड़ा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डेंगू के एक मरीज की पुष्टि और संदिग्ध दो मरीजों के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीज में भी डेंगू की पुष्टि हो गई है। तीसरे मरीज की एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके प्रेमी के मुताबिक पाकबड़ा और छजलैट में दो डेेंगू के नए रोगी मिले हैं। इनमें डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निजी और सरकारी अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। वायरल बुखार और डेंगू के कई लक्षणों में समानता है। एहतियातन संदिग्ध मरीजों के खून की जांचें कराई जा रही हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 2200 जांचें हो रही हैं। इनमें अधिकतर मच्छर जनित बीमारियों से संबंधित जांचें हैं। निजी अस्पतालों में भी संदिग्ध रोगियों की जांचें कराई जा रही हैं। शनिवार अपराह्न बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में संदिग्ध मरीजों और डेंगू की पुष्टि हो चुके दोनों मरीजों को अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया है। ओपीडी में संदिग्धों की संख्या बढ़ी है। एहतियातन जांचें कराई जा रही हैं। - डा. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

- पाकबड़ा और छजलैट में डेंगू के दो नए रोगी मरीज मिले हैं। इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू को लेकर विभाग सतर्क है। निजी और सरकारी अस्पतालों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज मिलने पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। - डा. डीके प्रेमी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed