फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue cases cross 700 in the district, 45 new patients found today

जिले में डेंगू के केस 700 के पार, आज मिले 45 नए मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases cross 700 in the district, 45 new patients found today
मुरादाबाद। पिछले दो महीने से जिले में डेंगू का डंक लोगों को बेहाल कर रखा है। जनपद में मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शहर के नवाबपुरा इलाके में डेंगू की चेन बन चुकी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के प्रयास धरातल पर सफल नहीं हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले में डेंगू के 45 नए मामले मिले। अब तक कुल केसों की संख्या 705 हो गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि शासन को डेंगू से हुई मौतों की जानकारी दी गई है। डेंगू के वैरिएंट को जानने के लिए उनसे सैंपल लेने के लिए कहा है। अधिकारियों का निर्देश मिलते ही यहां से लखनऊ सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 3730 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से 276 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि बुखारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के लिए 64 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा आइसोलेशन/कोविड वार्ड को चिल्ड्रन वार्ड बना दिया गया है। इसमें बच्चों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। बुखार के बाद से खून की जांचों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन करीब 80 मरीजों का डेंगू की जांच के लिए एलाइजा लगाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट में प्राथमिकता दी जा रही है। ओपीडी वालों को दूसरे दिन रिपोर्ट मिल रही है। पैथोलॉजी लैब का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का है, लेकिन अब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद लैब चार बजे तक खुलती है।
विज्ञापन

शहर के हैं 43 मरीज
बृहस्पतिवार को मिले डेंगू के 45 मरीजों में से 43 मरीज शहर के हैं, जबकि दो मरीज भोजपुर और ताजपुर के हैं। शहर में सबसे ज्यादा मरीज पांच मरीज मकबरा के, चार मरीज करुला व अन्य स्थानों के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवानपुर में महिला डेंगू पॉजिटिव
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर के सराय फारुख में बृहस्पतिवार को एक महिला डेंगू संक्रमित मिली। महिला कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। रिपोर्ट के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। फिलहाल महिला का स्थानीय चिकित्सक से उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed