फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue attack on 33 people, number of patients crossed two hundred

33 लोगों पर डेंगू का वार, मरीजों की संख्या दो सौ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue attack on 33 people, number of patients crossed two hundred
मुरादाबाद। डेंगू के बढ़ते दायरे ने इस सीजन में नया रिकार्ड बनाया है। सोमवार को एक सबसे अधिक 33 लोगों पर डेंगू ने वार किया है। जिले में 33 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक 22 मरीज गक्खरपुर गांव के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या दो सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह का दूसरा सप्ताह खत्म होने की ओर है, लेकिन डेंगू का डंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को लैब से आई रिपोर्ट में 33 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पॉजिटिव की ये संख्या इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक है। इससे पहले तीस सितंबर को एक दिन में सबसे अधिक 22 डेंगू पीड़ित मिले थे। इन 33 डेंगू पीड़ितों में 22 लोग डिलारी ब्लॉक के गांव गक्खरपुर के रहने वाले हैं। वहीं 10 डेंगू पॉजिटिव केस शहर के मोहल्लों में मिले हैं। जो नवीन नगर, जियारत, नागफनी, दौलतबाग, किसरौल, गोविंदनगर, बसंत विहार, कटघर, मुगलपुरा में पाए गए। इसके अलावा कांठ क्षेत्र में एक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 218 हो गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि एलाइजा टेस्ट में 33 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अपने घर और उसके आसपास साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed