फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstration of farmer organizations on 18th against MDA's land acquisition process

Moradabad News: एमडीए की भूमि अर्जन प्रक्रिया के विरोध में किसान संगठनों का प्रदर्शन 18 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmer organizations on 18th against MDA's land acquisition process
मुरादाबाद। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसान संगठनों की हुई बैठक में एमडीए द्वारा 1250 हेक्टेयर भूमि अर्जन की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसानों की बेशकीमती जमीन को हथियाने का कुचक्र एमडीए रच रहा है। अगर एमडीए अपने मंसूबे में सफल रहा तो संबंधित क्षेत्र के किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंंगे। एमडीए नया मुरादाबाद के नाम पर सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पहले ले चुका है जिसका अधिकांश भाग अभी खाली है।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि किसान संगठन संयुक्त रूप से 18 जुलाई का इसके विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन कर योजना को रद्द करने की मांग उठाएंगे। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा, लोकतंत्र बचाओ मोर्चा, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश किसान सभा, अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश किसान सभा, जीविका बचाओ आंदोलन आदि संगठनों के रोहिताश राजपूत, पीएल सहगल, बचन सिंह, अविनाशचंद्र सिंह, हरकिशोर सिंह, गबरू, रामकिशोर रस्तोगी, थान सिंह, लईक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed