{"_id":"66aebdf17c8054000a08f1b7","slug":"demonstration-by-keeping-the-bier-in-front-of-majhola-police-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-451883-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मझोला थाने के सामने अर्थी रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मझोला थाने के सामने अर्थी रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के रतनपुर कलां निवासी अंकित सैनी की आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने शनिवार दोपहर दो बजे मझोला थाने के सामने अर्थी रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिल्ली रोड पर जाम लगने से तुरंत हरकत में आई पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
रतनपुर कलां गांव निवासी फल विक्रेता रामवीर सिंह का 19 वर्षीय बेटा अंकित सैनी 29 जुलाई से लापता था। शुक्रवार की दोपहर अंकित का शव गांव के पास पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई थी। रामवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अंकित का जगदीश की बेटी से प्रेम संबंध था। जगदीश और उसके परिवार के लोग इसका विरोध करते थे।
रामवीर ने कहा कि बेटे ने उसे बताया था कि जगदीश, कलुआ, सोनू, मोनू, जोगेश और निवेश उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। मैं मर भी सकता हूं। शनिवार दोपहर तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इससे नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले मझोला थाने के सामने अर्थी रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मझोला थाना प्रभारी और पाकबड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गांगन नदी किनारे मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- -- --
पुलिस ने नहीं की युवक की तलाश
अंकित सैनी के पिता रामवीर सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को उसका बेटा लापता हुआ था। काफी तलाश करने के बाद भी बेटा नहीं मिला तो ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी में प्रमोद कुमार सोनी को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने अंकित की तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया।