फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demolish dilapidated buildings and build new houses for railway workers

Moradabad News: जर्जर भवनों को तोड़कर रेलकर्मियों के लिए बनें नए आवास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Demolish dilapidated buildings and build new houses for railway workers
मुरादाबाद। रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कर्मचारियों के आवास जर्जर हो चुके हैं। इन्हें तोड़कर नए टाइप-2 और टाइप-3 आवास बनाए जाएं। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेल प्रशासन के साथ स्थायी वार्ता तंत्र में यह मुद्दा उठाया। बृहस्पतिवार को यह बैठक डीआरएम कार्यालय के मनन सभागार में आयोजित हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों के 135 मुद्दों को संगठन ने प्रमुखता से उठाया और रेल प्रशासन से समाधान मांगा। पहले दिन 30 मुद्दों पर गहनता से चर्चा हुई और 18 मुद्दों का हल निकला। संगठन के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने मांग उठाई कि एचआरएमएस लागू होने के बाद कर्मचारियों की लीव में त्रुटि है। अभियान चलाकर इसे दूर किया जाए। मंडल में डीसीआईटी का पद फिर से शुरू किया जाए। इंजीनियरिंग विभाग व सिगनल विभाग में उपस्थिति पंजिका में पी लिखा जाता है जबकि रेलवे बोर्ड के नियमानुसार सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर कराए जाएं। टीटीई स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक लागू हो गई है, अब रजिस्टर प्रणाली को पूरी तरह बंद किया जाए। सभी फाटकों पर कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई जाए। बिजली, पानी व टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। सभी कार्यालयों में एसी लगवाई जाएं। एक्सीडेंट फ्री अवार्ड का भुगतान कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के समय किया जाए। रेस्ट रूम में टीटीई स्टाफ को रनिंग स्टाफ के जैसी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ तथा डॉक्टरों के पद खाली हैं, इन्हें भरा जाए। जहां एक भी महिला कर्मचारी कार्यरत है वहां महिला टॉयलेट व चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। ट्रेनिंग कॉलेज में महिला प्रशिक्षुओं के रहने के लिए व्यवस्था व अलग शौचालय बनवाया जाए। जिस कॉलोनी में 100 से अधिक क्वार्टर हैं वहां एक ओवरहेड टैंक व दो पंप लगवाए जाएं। रनिंग कर्मचारियों से लगातार तीसरी रात को गाड़ी न चलवाई जाए। नौ घंटे की ड्यूटी का सख्ती से पालन किया जाए। 1800 और 1900 ग्रेड पे में कार्यरत ट्रैकमैन जिनकी सेवा आठ वर्ष हो गई है उन्हें कोटा के तहत दूसरे विभाग में समायोजित किया जाए। 2016 से रनिंग कर्मचारियों को एएलके एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। रनिंग स्टाफ को पीएल, सीसीएल, लीव सैलरी , एवरेज लीव एलाउंस देने का प्रावधान है लेकिन मंडल में यह अभी तक लागू नहीं है। मेड-5 फॉर्म भरने के बाद मेडिकल बोर्ड में बहुत समय लगता है। मेडिकल बोर्ड का निपटान जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रेल प्रशासन की ओर से डीआरएम संग्रह मौर्य, सीनियर डीपीओ डॉ. अजय सोयल, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता आदि अधिकारी रहे। नरमू की ओर से मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, एके सिंघल, नरेंद्र त्यागी, दीपक यादव, शिवराज सिंह, मंजू बिष्ट, मोहित गुप्ता, पंकज सक्सेना, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed