फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Democracy attacked not SP journalists' press talks, but journalists

कोरोना वैक्सीनेशन में सेवा भाव से काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Democracy attacked not SP journalists' press talks, but journalists
मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य जफर इस्लाम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की निंदा की है। कहा कि मुरादाबाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों पर नहीं लोकतंत्र पर हमला हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा मुखिया के सामने उनकी पार्टी के गुंडों ने हमला किया, उसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से काम कर रहे हैं। इसके लिए वह जनता को सहूलियतें देंगे। लोगों को घर से बूथ तक और बूथ से घर तक ले जाएंगे। इस कार्य में भाजपा के सभी संगठन युवा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी जुटेंगे और वैक्सीनेशन को बढ़वाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत में सभी को वैक्सीन का टीका लगे। बोले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह लॉक डाउन में सेवा की उसी तरह वैक्सीनेशन में भी जुट जाएं। कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर पानी, जूस और व्हील चेयर आदि की व्यवस्था करें। यदि कोई बीमार या बुजुर्ग चल पाने में असमर्थ है तो उन्हें व्हील चेयर पर लेकर आएं और टीका लगवाएं। टीका लगने के बाद उन्हें पानी और जूस पिलाएं। कहा कि वैक्सीनेशन ड्राइव को लोगों तक पहुंचाने का काम भाजपा की पूरी टीम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कहा कि सूबे में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। योगी सरकार ने जनोपयोगी विकास कार्यों का इतिहास बनाने का काम किया है। साथ ही कहा कि अगर कहीं कोई काम अधूरा है तो उसे भी पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed