फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demanded the removal of illegal encroachment from government land.

Moradabad News: सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demanded the removal of illegal encroachment from government land.
मुरादाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल ने डीएम से लाजपत नगर स्थित सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल की आड़ में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह पूर्व में भी दो बार जिला प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि लाजपत नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। संगठन का कहना है कि इसका उद्देश्य किसी समुदाय विशेष का विरोध नहीं, बल्कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश गुप्ता, शरद रस्तोगी, विजय शर्मा, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता, रमेश प्रजापति, अनुज आर्य, गोविंद सिंह, रोहित कश्यप, अभिषेक सैनी और गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed