{"_id":"68ed6800159830e2e30a98a8","slug":"demand-to-remove-the-power-line-passing-over-the-houses-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110782-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटवाने की मांग
Tue, 14 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट क्षेत्र के गांव करनपुर हरकिशनपुर में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों और किसान एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ को ज्ञापन दिया है।
सोमवार को किसान एकता संघ जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान एसडीओ बिजली अगवानपुर से मिले। यहां ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि गांव करनपुर हरकिशनपुर में आबादी में घरों के ऊपर से होकर हाई वोल्टेज लाइन जा रही है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि हाई वोल्टेज के स्थान पर इस लाइन को एलटी लाइन कराकर यहां से दूसरे स्थान पर सिफ्ट कराया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी, अभिजीत सिंह, कासिम, सूखा, मनोज, अजर आदि रहे।