Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to ban e-rickshaws and shut down the Tuesday market

Moradabad News: ई-रिक्शाओं पर रोक और मंगलवार बाजार बंद कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban e-rickshaws and shut down the Tuesday market
मुरादाबाद। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक यातायात रचना मिश्रा से मुलाकात की। व्यापारियों ने शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों ने अवैध मंगलवार बाजार को भी बंद कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि बुध बाजार, गंज बाजार, बर्तन बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे खरीदारों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यातायात व्यवस्था संबंधी प्रभावी कदम उठाने के सुझाव दिए। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। लेकिन अभी तक बाजारों में जाम खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जल्द-से-जल्द जाम की व्यवस्था में सुधार लाया जाए। इस मौके पर अरविंद अग्रवाल, विजय मदान, आलोक अग्रवाल, इमरान, कुन्नू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed