{"_id":"68d6fcb201937111cd086cf2","slug":"demand-raised-to-remove-corporation-buses-from-contracted-bus-routes-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-739577-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अनुबंधित बस मार्गों से निगम की बसों को हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अनुबंधित बस मार्गों से निगम की बसों को हटाने की उठाई मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। अनुबंधित बसों के मार्ग पर हो रहे निगम की बसों के संचालन के विरोध में अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को प्रबंध निदेशक से मिले। पदाधिकारियों ने अनुबंधित बसों के अमरोहा और धामपुर मार्ग से निगम की बसों को हटाने की मांग की।अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि अमरोहा और धामपुर मार्ग पर पहले से ही अनुबंधित बसों का संचालन होता आ रहा है। इन मार्गों पर परिवहन निगम की ओर से निगम की बसें लगाई गईं। इसके कारण अनुबंधित बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है। दोनों मार्गों पर अतिरिक्त बसें होने के कारण किलोमीटर पूरे नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद-अमरोहा मार्ग पर 22 किलोमीटर का संचालन हो सकता है। इससे ज्यादा किलोमीटर नहीं चल सकते हैं। लेकिन मुरादाबाद-अमरोहा मार्ग की अनुबंधित बसों का टाइम टेबल 296 किमी का बनाकर 85 प्रतिशत की कटौती की जा रही है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि अनुबंधित मार्गों पर संचालित हो रहीं निगम की बसों को हटाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जितेंद्र जेठी, जगदीप सिंह, हरमेश कुमार, मनीष सक्सेना, नरदेव सिंह, धीर सिंह, गय्यूर आदि मौजूद रहे।
00
आरएम ममता सिंह को किया मुख्यालय से अटैच
मुरादाबाद। निगम हित एवं कार्य हित को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह को परिवहन निगम मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने पत्र जारी कर बताया कि सेवा प्रबंधक अनुराग यादव को क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस कार्य के लिए इन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
00
आरएम ममता सिंह को किया मुख्यालय से अटैच
मुरादाबाद। निगम हित एवं कार्य हित को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह को परिवहन निगम मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने पत्र जारी कर बताया कि सेवा प्रबंधक अनुराग यादव को क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस कार्य के लिए इन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन