फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand raised in the Legislative Assembly for a discussion on the Jauhar University issue.

Moradabad News: विधानसभा में जौहर विवि मुद्दे पर चर्चा की रखी मांग

Thu, 06 Aug 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 06 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demand raised in the Legislative Assembly for a discussion on the Jauhar University issue.
कांठ। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई का मामला अब विधान सभा तक पहुंच गया है। सपा सदस्य कमाल अख्तर ने नियम-56 के तहत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सूचना देकर इस विषय पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।
विज्ञापन

विषय स्वीकृत भी हो गया लेकिन बुधवार को सत्र समाप्त होने के कारण इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई। नियमानुसार अब मंत्रालय की ओर से इसका जवाब सपा विधायक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कमाल अख्तर ने सूचना में कहा गया है कि रामपुर के गांव सींगनखेड़ा में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मो. अली जौहर के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है। यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, फार्मेसी और बीएड समेत कई पाठ्यक्रम संचालित हैं। सपा विधायक ने आरोप लगाया कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2024 से पहले यह गांव आरडीए के विकास क्षेत्र में शामिल नहीं था। ऐसे में इस कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पढ़ाई कर रहे छात्रों की डिग्री और कोर्स अधर में लटक सकते हैं, जबकि शिक्षकों और कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। सूचना में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरे मामले से क्षेत्र में असंतोष का माहौल है। सपा सदस्य ने इसे जनहित का गंभीर विषय बताते हुए सदन में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी। विधायक का कहना है कि अब सरकार की ओर से जवाब की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed