{"_id":"6576259544a495feb40aa5c6","slug":"demand-raised-for-regularization-of-outsourcing-employees-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-300299-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम समान वेतन की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम समान वेतन की उठी मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। सरकार नियमित कार्य की जगह आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारियों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रही है। नियमित कर्मचारियों और ठेका कर्मचारी के वेतन के बीच भी भारी अंतर है। यह सुप्रीम कोर्ट के समान कार्य, समान वेतन का उल्लंघन है। यह बात ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के अखिल भारतीय सचिव मंडल सदस्य रमेश पराशर ने बतौर मुख्य वक्ता कहींं। सम्मेलन के अंत में 21 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष इस्लाम अली और सचिव संजीव शुक्ला सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए।
स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें न्याय और अन्याय की लड़ाई लड़नी है। अपने साथ होने वाली नाइंसाफी को समझना है। एआईयूटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में श्रम कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है। इसको शासन और प्रशासन सभी जानते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई करने से कतराते हैं। सम्मेलन में 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक मांग सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जगह-जगह ग्रुप मीटिंग्स, नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। पर्चा वितरित किया जाएगा और 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा।