{"_id":"6b0c8eff5095d47318067834","slug":"demand-for-the-immediate-release-of-bku-lokshakti-office-bearers-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113834-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों को शीघ्र रिहा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों को शीघ्र रिहा कराने की मांग
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इस योजना के बीच पुलिस ने संगठन के पदाधिकारी के गांव पहुंचकर ज्ञापन लिया।
रविवार सुबह क्षेत्र के हमजापुर गांव में भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पुलिस प्रशासन के रवैये के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। पुलिस ने संगठन के जिला महासचिव प्रेम सिंह यादव के गांव हमजापुर पहुंचकर स्थिति संभाली। एसएसआई अशोक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाकर थाने की बजाय गांव में ही ज्ञापन देने के लिए तैयार किया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह समेत सभी हिरासत में लिए गए पदाधिकारियों को शीघ्र रिहा करने की मांग की गई। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस वे से प्रभावित किसानों को अधिक मुआवजा और रोजगार देने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव प्रेम सिंह यादव के अलावा सत्यवीर सिंह, चरन सिंह,सुधीर सिंह, पानवीर सिंह, रूम सिंह, पवन शर्मा, प्रदीप, रमेश, वीरेश, महावीर और राम रईस आदि शामिल रहे।