{"_id":"66833f3cc6fbcc9e470c3424","slug":"demand-for-payment-of-outstanding-sugarcane-price-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-121277-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिछले पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिछले पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज पर बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग की गई है। पंचायत में किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने की मांग भी की गई।
ब्लॉक परिसर में सोमवार को हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि महंगाई के दौर में तीन लाख रुपये की धनराशि खेती के लिए पर्याप्त नहीं है। पंचायत में धनौरा-फीना मार्ग पर नूरपुर तक रोडवेज बसें चलाने की मांग भी की गई। वक्ताओं का कहना था कि इस मार्ग दर्जनों गांव पड़ते हैं लेकिन यातायात के सार्वजनिक साधन नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में किसानों ने वेव इंडस्ट्रीज पर बीते पेराई सत्र के बकाया करोड़ों रुपये दिलाने की मांग प्रशासन से की। पंचायत में छुट्टा गोवंशीय पशुओं व बंदरों को पकड़ने की मांग भी की गई। पंचायत में बलविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, कांति शर्मा, हाजी युसूफ, कुसुम देवी, संजीव प्रधान, नवाब हैदर, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
-- --