फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for holiday in all council schools in view of Kanwar Yatra

Moradabad News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सभी परिषदीय स्कूलों के अवकाश की मांग

Tue, 22 Jul 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for holiday in all council schools in view of Kanwar Yatra
कांठ। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला और ब्लॉक इकाइयों के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल से मिलकर उन्हें पत्र दिया है।
विज्ञापन

जिसमें संघ पदाधिकारियों ने कहा है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के सभी परिषदीय स्कूलों का अवकाश घोषित किया जाए। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते यातायात बाधित होने से शिक्षकों को दूर ग्रामीण परिवेश में जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया जाए। डीएम द्वारा शहर से पांच किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों का जो अवकाश किया है, उसे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर भी लागू किया जाए। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इस दौरान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रोहित मिश्रा, जिला मंत्री रविकांत गहलोत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सतपाल चौधरी, आदेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज दिवाकर, संदीप जट्टराना, चरित्र कुमार, टीकाराम आदि पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed