फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for an underpass after the access road to the cremation ground was blocked by highway construction

Moradabad News: हाईवे निर्माण से श्मशान घाट का रास्ता बंद होने पर अंडरपास बनाने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for an underpass after the access road to the cremation ground was blocked by highway construction
सिरसवां दोराहा। हाईवे के निर्माण के कारण सिढावली गांव के श्मशान घाट का रास्ता बंद होने पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष नेकपाल सिंह के नेतृत्व में हाईवे का के निर्माण के कारण सिढावली गांव के श्मशान घाट का रास्ता बंद होने को लेकर विद्युत उपकेंद्र सिढावली के सामने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं कहना था जब गांव श्मशान घाट का रास्ता बंद हो जाएगा तो ग्रामीण शवों अंतिम संस्कार कैसे करेंगे। उन्होंने विद्युत केंद्र सामने से श्मशान घाट के रास्ते पर अंडरपास बनाने की मांग की। धरने की सूचना पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह चौहान, सहायक अभियंता शांतनु सिंह, तहसीलदार ठाकुरद्वारा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों कहना था 15 दिन के अंदर सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के उपरांत अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी ऊंचाई साढ़े तीन मीटर और चौड़ाई पांच प्रस्तावित की गई है। इस निर्णय के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी, चौधरी समरपाल सिंह, लीला देवी, चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा, चौधरी सतीश सहित पदाधिकारी एवं किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed