{"_id":"63ceb22a2c9e71628b28af04","slug":"delivery-boy-made-vehicle-thief-gang-bike-stolen-from-moradabad-and-sold-in-uttarakhand-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी ब्वाय ने बना लिया वाहन चोर गिरोह, फिर किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी ब्वाय ने बना लिया वाहन चोर गिरोह, फिर किया ये काम
Mon, 23 Jan 2023 09:44 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ वाहन चोर गिरोह बना लिया। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी ब्वाय के वाहनों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। मुरादाबाद से बाइक और स्कूटी चोरी कर उन्हें उत्तराखंड में बेच देते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ कर उनकी निशानदेही पर पांच बाइक और दो स्कूूटी बरामद कर लीं।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के बनाखेड़ा थानाक्षेत्र के कामबारी निवासी बलवेंद्र सिंह, बाजपुर थानाक्षेत्र के नमूना पहाड़पुर निवासी विक्रम सिंह, बाजपुर थानाक्षेत्र के नकगदपुर निवासी बलजीत सिंह और कांठ थानाक्षेत्र के घोसीपुरा निवासी गुलफाम है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी फूड डिलीवरी कंपनी में काम कर चुके हैं। उन्हें पता पता था कि ऑर्डर आने पर डिलीवरी ब्वाय बाइक, स्कूटी से आते हैं। डिलीवरी ब्वाय को इतनी जल्दी होती है कि वो चाबी भी गाड़ी में ही छोड़कर रेस्टोरेंट या होटल में चले जाते हैं।
चारों आरोपियों ने नौकरी छोड़ दी और फूड डिलीवरी ब्वाय के वाहनों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मुरादाबाद से बाइक और स्कूटी चोरी की। जिन्हें आरोपियों ने उत्तराखंड के बाजपुर, काशीपुर, जसपुर और अन्य शहरों में बेचीं।
विज्ञापन
आरोपियों ने मझोला और सिविल लाइंस क्षेत्र में रेस्टोरेंट, होटल के बाहर खड़े वाहन चोरी किए। रविवार रात आरोपी फिर से वाहन चोरी करने आए थे। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पांच बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। सोमवार शाम चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल दिया है।