{"_id":"6a4ac31d8c3208e42b06a210","slug":"deliberating-on-the-treatment-of-crooked-teeth-using-modern-orthodontic-methods-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-940451-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक उपचार से टेढ़े-मेढ़े दांतों के इलाज पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक उपचार से टेढ़े-मेढ़े दांतों के इलाज पर मंथन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टेढ़े-मेढ़े दांत केवल मुस्कान ही नहीं बिगाड़ते, बल्कि चबाने, बोलने और मुंह की सफाई में भी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में समय पर सही जांच और विशेषज्ञ के पास रेफर करना मरीज के सफल इलाज के लिए बेहद जरूरी है। इसी विषय पर रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मुरादाबाद शाखा एवं वूमेन डेंटल काउंसिल (डब्ल्यूडीसी) की ओर से कंटीन्यूइंग डेंटल एजुकेशन (सीडीई) कार्यक्रम का आयोजन रामगंगा विहार स्थित एक होटल में किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. स्तुति मोहन ने बताया कि सामान्य दंत चिकित्सकों को टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या की शुरुआती पहचान कर मरीज को समय रहते ऑर्थोडॉन्टिस्ट के पास भेजना चाहिए। उन्होंने आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक उपचार पद्धतियों की भी जानकारी दी। बताया कि नई तकनीकों से दांतों की बनावट को अधिक सटीक और सुविधाजनक तरीके से सुधारा जा सकता है।
व्याख्यान के बाद डॉ. केके चौबे और डॉ. मनप्रीत सिंह ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आईडीए मुरादाबाद के सचिव डॉ. रोमिल सिंघल ने 24 और 25 जुलाई को लखनऊ में होने वाले आईडीए स्टेट डेंटल शो की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुरु सरन ने किया। इस अवसर पर डॉ. गगनदीप, डॉ. सलमान, डॉ. शीबा, डॉ. वैभव टंडन, डॉ. विवेक, डॉ. रवि, डॉ. अभिनव, डॉ. पुलकित, डॉ. गरिमा और डॉ. टीना सहित आईडीए मुरादाबाद के अनेक दंत चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।