{"_id":"69a1f9b0a2faa275290e49fd","slug":"delhi-police-raids-vehicle-thief-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113936-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वाहन चोर की तलाश में दिल्ली पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वाहन चोर की तलाश में दिल्ली पुलिस का छापा
Sat, 28 Feb 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। वाहन चोरी के आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम को ठाकुरद्वारा के गांव में छापा मारा। दिल्ली थाना नार्थ की क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम पहले कोतवाली पहुंची। दिल्ली पुलिस ने ठाकुरद्वारा पुलिस को अपने साथ लिया और फिर क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला लेदा में आरोपी की तलाश में छापा मारा। गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी की दिल्ली पुलिस को वाहन चोरी के मामले में तलाश है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही भाग गया। इस पर दिल्ली पुलिस वहां से खाली हाथ वापस चली गई। संवाद
विज्ञापन