फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delhi Police arrested a young man going to get married

शादी करने जा रहे युवक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested a young man going to get married
संभल। प्रेमिका से कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी करने जा रहे बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दिल्ली रवाना हो गई। बरातियों को पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ दिल्ली के ओखला औद्योगिक थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है और युवक की प्रेमिका ने ही मामला दर्ज कराया है। दुल्हन पक्ष को मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। शादी की खुशियों में मातम छा गया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रविवार को नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर युवक की बरात आनी तय हुई थी। शाम के समय परिवार वाले बरात लेकर गांव से संभल के लिए चल दिए। करीब आठ बजे हयातनगर थाने के पास पहुंचे तो दिल्ली पुलिस की टीम ने दूल्हे की गाड़ी को रोक लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जब बरातियों ने इसका विरोध किया और गिरफ्तारी का कारण पूछा तो दिल्ली से आई पुलिस टीम ने बताया कि युवक के खिलाफ ओखला औद्योगिक थाने में तीन दिन पहले दिल्ली निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का दावा है कि युवक उससे कोर्ट मैरिज भी कर चुका है और अब दूसरी शादी करने के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मायूसी छा गई। दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने तो कड़ी मेहनत के साथ शादी की तैयारियां की थीं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने युवक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed