फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delhi girl molested in a hotel by pretending to get a job

नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली की युवती से होटल में सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 20 Dec 2020 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Dec 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi girl molested in a hotel by pretending to get a job
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : AMAR UJALA

दिल्ली की एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसे मुरादाबाद में निर्यात फर्म में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक ने बुलाया था। आरोपी और उसका साथी युवती को होटल में ले गए और दोनों ने युवती को बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद निवासी एहतेशाम सैफी से मोबाइल के जरिये उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच कई बार फोन पर बातचीत भी हुई। आरोपी ने युवती से कहा था कि मुरादाबाद में बहुत निर्यात फर्म हैं। वो मुरादाबाद में उसकी नौकरी लगवा देगा। युवती आरोपी के झांसे में आ गई। शनिवार को वह मुरादाबाद पहुंची और उसने युवक को कॉल की। आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गया और युवती को वहां से अपने साथ कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित एक होटल में ले गए। 
विज्ञापन


यहां युवती को एक कमरा भी दिलाया था। आरोपी ने यहां कमरे की बुकिंग फरहान की आईडी पर कराई थी। युवती का आरोप है कि दोनों ने उसे नशीला पेय पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी होटल से मौका पाकर भाग निकले। युवती को होश आया तो उसने होटल में युवकों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद युवती कोतवाली पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी फोर्स लेकर होटल पहुंच गए और उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed