{"_id":"3eacb4df45dbcc8d5835ebe4e08fd42e","slug":"delhi-based-to-pepole-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर ढेला नदी के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एक कार पलटे खाते हुए खाई में गिर गई। इस हादसे में दिल्ली के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय कार सवार लोग दिल्ली से रानीखेत जा रहे थे। घायलों को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में मरने वालाें में ललित पंवार(27) पुत्र किशन पंवार और बलवंत कुमार (40)नई दिल्ली के नई सराय हौज खास के रहने वाले थे। गुरुवार की सुबह वह अपने साथी कमल सिंह रावत (30)निवासी बेरसराय बसंत विहार नई दिल्ली, सुनील कुमार (30) निवासी बेरसराय बसंत विहार, आशीष नेहरा(31) निवासी नेहरा निवास किशनगढ़ बसंतकुंज नई दिल्ली, रविंद्र सिंह रावत(30) निवासी महरौली बसंत विहार, विक्रम(36) निवासी सफदरजंग इन्कलैव बसंत विहार और किशनगढ़ निवासी शशांक त्यागी के साथ होंडा मोविलो कार से रानीखेज जा रहे थे।
कार को सुनील ड्राइव कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे इनकी कार भोजपुर थानाक्षेत्र के गणेशपुर घाट गांव के पास से गुजर रही थी। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। ढेला नदी के पास तीव्र मोड़ पर चालक कार को मोड़ नहीं पाया। जिस कारण कार सीधे खाई में पहुंच गई। कई पलटे खाते हुए कार बीस फिट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
जिसमें कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गणेशपुर गांव के लोग मौके पर पहुंचे इसके बाद अन्य वाहन भी वहां रुक गए और लोगों नीचे उतर आए। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवा दिया।
जहां ललित और बलवंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी छह लोगाें को गंभीर अवस्था में साईं असपताल भिजवा दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रानीखेज में कमल सिंह रावत की भतीजी की शादी थी। सभी लोग वहीं जा रहे थे।