{"_id":"66b42050778e6884b9077919","slug":"deled-exam-will-be-held-for-three-days-from-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-454693-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज से तीन दिन तक होगी डीएलएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज से तीन दिन तक होगी डीएलएड परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार से दस अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में बैठक कर केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईओएस का कहना है कि परीक्षा नकलविहीन आयोजित की जाएगी।
डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे के अनुसार इस परीक्षा में 3384 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आठ से दस अगस्त तक होने वाली परीक्षा मुरादाबाद में आरएन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित करवाई जाएगी। आठ अगस्त को परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे और दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। नौ और दस अगस्त को परीक्षा पहली पाली में सुबह दस बजे से सुबह 11 बजे तक और दूसरी पाली में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। तीसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। नौ और दस अगस्त की दोपहर की पाली की परीक्षा के बीच में सिर्फ आधा घंटा का ही अंतराल है। ऐसे में अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर न भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने अभ्यर्थियों की तलाशी परीक्षा केंद्रों के गेट और परीक्षा कक्षों में करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में अभ्यर्थी पेन और प्रवेश पत्र ही ले जा सकेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए डायट से पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
कक्ष निरीक्षकों को फोन ले जाने पर पाबंदी
डीआईओएस का कहना है कि संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक को स्मार्ट फोन परीक्षा केंद्र में रखने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ की-पैड फोन रखने की अनुमति होगी। कक्ष निरीक्षकों के केंद्र पर फोन ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
दो विद्यालयों में होगी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और पारकर इंटर कॉलेज में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक दूसरे सेमेस्टर की भी परीक्षा होगी। इसके भी पहले सेमेस्टर की तरह आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।