{"_id":"66b2c1affabf182b210f89a5","slug":"deled-exam-will-be-held-at-seven-centers-from-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-453900-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कल से सात केंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कल से सात केंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आठ अगस्त से प्रस्तावित है। इसके लिए मुरादाबाद में सात केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस का कहना है कि परीक्षा आयोजन के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बुधवार को बैठक आयोजित की जाएगी।
डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे के अनुसार आठ से दस अगस्त तक होने वाली परीक्षा मुरादाबाद में आरएन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे और दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। नौ और दस अगस्त को परीक्षा पहली पाली में सुबह दस बजे से सुबह 11 बजे तक और दूसरी पाली में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी।
तीसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। इस परीक्षा में 3384 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र संबंधित प्राचार्य डायट के माध्यम से प्राप्त करवाए जाएंगे। बिना प्रवेश पत्र किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल नहीं कराया जाएगा। प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी किताब, बुकलेट, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर कक्षा में नहीं ले जाएगा। संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक को स्मार्ट फोन परीक्षा केंद्र में रखने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ की-पैड फोन रखने की अनुमति होगी। परीक्षा शुरू हो जाने के बाद परीक्षा समाप्त न होने तक परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को कक्ष निरीक्षक को सौंपे बिना बाहर नहीं जा सकेगा।