फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deepotsav in Moradabad: 600 drones create shape Shri Ram sky, Municipal Corporation celebrate Diwali on 27th

मुरादाबाद में दीपोत्सव: आसमान में 600 ड्रोन से उकेरेंगे श्रीराम की आकृति, नगर निगम 27 को मनाएगा भव्य दिवाली

Sat, 19 Oct 2024 07:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

मुरादाबाद में 27 अक्तूबर को नगर निगम भव्य दीपोत्सव का आयोजन करेगा। शहर के आठ स्थानों पर पांच लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। साथ ही, 600 ड्रोन की मदद से आसमान में  श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी। 

विज्ञापन
Deepotsav in Moradabad: 600 drones create shape Shri Ram sky, Municipal Corporation celebrate Diwali on 27th
आतिशबाजी का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दिवाली से पहले ही पीतलनगरी रोशनी से जगमग होगी। नगर निगम की ओर से इस बार 27 अक्तूबर को भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। शहर के आठ स्थानों पर पांच लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से भव्य ड्रोन शो भी आयोजित होगा।

विज्ञापन


इसमें 600 ड्रोन की मदद से आसमान में अयोध्या की तरह ही भव्य रामलीला के प्रसंगों की झलकियां दिखाई जाएंगी और आसमान में ही श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


भव्य ड्रोन शो और पांच लाख दीपक की रोशनी को देखकर शहरवासियों को एक अलग तरह के आनंद का अहसास होगा। ड्रोन शो करीब बीस मिनट का होगा। इस कार्यक्रम में तकरीबन 1500 स्कूली बच्चे, महापौर, पार्षद व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने दीपक जलेंगे

कंपनी बाग                 25 हजार
सर्किट हाउस              30 हजार 
सोनकपुर स्टेडियम      एक लाख 
पुलिस लाइन मैदान      एक लाख 
हिंदू डिग्री कॉलेज        एक लाख
पारकर इंटर कॉलेज    एक लाख 
रामलीला मैदान          एक लाख
सीएल गुप्ता घाट         दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed