फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deepika Gupta of Chhajlat Block first in story telling competition

Moradabad News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में छजलैट ब्लॉक की दीपिका गुप्ता प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Deepika Gupta of Chhajlat Block first in story telling competition
कांठ। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता डायट प्राचार्य बुद्ध प्रिय सिंह के निर्देशन में की गई। जिसके परिणाम स्वरूप प्राथमिक स्तर पर ब्लॉक मुरादाबाद ग्रामीण की स्वाति श्रीवास्तव ने प्रथम, साजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर छजलैट ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी की शिक्षिका दीपिका गुप्ता और डिलारी ब्लॉक की रेखा रानी ने प्रथम प्राप्त किया। वहीं जनपद संभल से प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान ब्लॉक जुनवाई के विपिन सिंह राणा, द्वितीय स्थान इंदू कुमार ब्लॉक बहजोई और उच्च प्राथमिक स्तर पर ब्लॉक जुनवाई के धर्मेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार सिंह ब्लॉक गुन्नौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। डायट प्रवक्ता आशुतोष त्यागी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जनपद संभल व मुरादाबाद के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता आशुतोष त्यागी, प्रवक्ता शशिवाला, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के हिंदी शिक्षक निशिकांत पाठक और अंशु गुप्ता कार्यक्रम की प्रभारी रहीं।
विज्ञापन

--फोटो सं. 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed