फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deed of land should be done properly for ring road

Moradabad News: रिंग रोड के लिए भूमि के बैनामे ठीक से कराए जाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Deed of land should be done properly for ring road
मुरादाबाद। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली, फसल मुआवजा, गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं से जुड़ीं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं उनकी सकारात्मक सोच के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जो भी कार्रवाई की जाए उससे संबंधित को भी अवगत कराया जाए। उसकी प्रतिलिपि जिला कृषि अधिकारी को भी भेजे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसानों का किसी भी तरह का उत्पीड़न न हो। विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली चोरी के मामलों में गहनता एवं निष्पक्षता के साथ जांच करें। उन्होंने गन्ना का भुगतान के संबंध में गन्ना मिल प्रबंधकों को समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। किसानों ने कहा कि एनएचएआई द्वारा रिंग रोड के लिए अधिग्रहण की जा रही भूमि के बैनामे ठीक प्रकार से कराएं जाएं। डीएम ने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा अधिक चार्ज लगाया जा रहा है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसान दिवस में आने वाली समस्याओं को नोट कर उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कृषक बंधु लिखित में शिकायत फोन नंबर सहित दें, ताकि शिकायत के निस्तारण और उसके संबंध में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने किसानों की शिकायत पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनता से बेहतर संवाद बनाने एवं आपस में सामन्जस्य बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, एलडीएम, एआर को-आपरेटिव, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण, गन्ना, चकबंदी, मण्डी, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, शुगर मिल के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed