फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Decline in revenue due to decline in stamp sales

Moradabad News: स्टाम्प की बिक्री घटने से राजस्व में आई गिरावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Decline in revenue due to decline in stamp sales
मुरादाबाद। चालू वित्त वर्ष में स्टाम्प की बिक्री कम होने से राजस्व में गिरावट आई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टाम्प बिक्री में लगातार कमी आने की कई वजहें हैं। कुंदरकी उपचुनाव के कारण अभी और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 684 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था। सितंबर तक लक्ष्य की तुलना में 263 करोड़ 66 लाख की ही प्राप्ति हुई। यह धनराशि लक्ष्य का 38.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय के अनुसार सितंबर माह में 50 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसकी तुलना में विभाग को 31.64 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। 2023-24 में 54 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित था। इसकी तुलना में 29.35 करोड़ रुपये हासिल हुए थे। विभागीय समीक्षा से पता चला है कि कुंदरकी में उपचुनाव के कारण रजिस्ट्री का कार्य लगभग ठप पड़ा है। इस कारण स्टाम्प बिक्री प्रभावित हुई है। इसके अलावा एमडीए द्वारा शहर से सटे 16 गांवों की 1450 हेक्टेयर जमीन खरीदने वाला प्रस्ताव है। अभी तक 30 हेक्टेयर के बैमाने हुए हैं। इस कारण स्टाम्प की बिक्री कम हुई। इसके अलावा भी अन्य कई कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

कृषि भूमि की बिक्री पर पड़ा असर
सितंबर 2024 में 198.316 हेक्टेयर कृषि भूमि की बिक्री हुई है। वहीं सितंबर 2023 में 225 हेक्टेयर कृषि भूमि की रजिस्ट्री हुई थी। इस प्रकार 2023 की तुलना में 26.77 हेक्टेयर कम रकबा बिका है। सितंबर 2024 में 217658 वर्ग मीटर गैर कृषि भूमि बिकी थी, जबकि सितंबर 2023 में 319169 वर्गमीटर गैर कृषि भूमि की बिक्री हुई थी। कुल मिलाकर पिछले साल की तुलना में इस साल जमीन बिक्री घटी है।
----------
टोल टैक्स का मामला विचाराधीन
मुरादाबाद टोल प्लाजा पर स्टाम्प का 15 करोड़ रुपये बकाया था। जिला प्रशासन ने बकाया नहीं देने पर एनएचएआई के टोल को सील कर दिया था। इस मामले में एनएचएआई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। यह मामला अभी जिला प्रशासन के पास विचाराधीन है।

------------

स्टाम्प ड्यूटी में कई कारणों से कमी आई है। इस मामले में शासन को अवगत कराया गया है। कुंदरकी उपचुनाव के कारण भी रजिस्ट्री लगभग ठप हो गई है। - अनिल कुमार सिंह, एआईजी स्टाम्प, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed