{"_id":"60fc6dcb8ebc3e57fe20c12d","slug":"deception-of-land-worth-crores-done-fraudulently-case-filed-city-news-mbd3968839105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो करोड़ की जमीन का धोखाधड़ी से करा लिया बैनामा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो करोड़ की जमीन का धोखाधड़ी से करा लिया बैनामा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक किसान से दो लोगों ने धोखाधड़ी से 50 गज की जगह पांच बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इस पांच बीघा जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कटघर थानाक्षेत्र के ताजपुर माफी निवासी मुकेश कुमार ने कटघर थाने में नागफनी थाना क्षेत्र के दौलत बाग निवासी मोहम्मद मियां उर्फ भूरा और नवाबपुरा निवासी इरफान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उनके पिता राजपाल से पहले पांच बीघा जमीन का सौदा तय किया था।
कुछ दिन बाद आरोपियों ने कहा कि उन्हें मात्र तीन बीघा पर ही प्लॉटिंग करनी है और इस पर रजामंदी हो गई। मुकेश ने बताया कि आरोपियों ने तीन बीघा जमीन में प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। आरोपियों ने मुकेश के पिता को एक दिन 50 गज और 250 गज के दो प्लॉटों का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर बुलाया। वहां आरोपियों ने 50 गज की जगह पांच बीघा जमीन के कागज तैयार कर धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया। इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद मुकेश को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने सीओ कटघर मनीष कुमार से इस प्रकरण की जांच कराई। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।