{"_id":"5f778a578ebc3e5be50e8323","slug":"death-of-vegetable-vendor-sleeping-outside-the-house-moradabad-news-mbd3646258131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
मृतक डंबर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। गांव रीठ में गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
गांव रीठ निवासी 40 वर्षीय डंबर घर के बाहर सो रहा था। रात साढ़े दस बजे उसके चीखने की आवाज आने पर पत्नी धर्मवती परिजनों के साथ बाहर आई, तो दो लोग भागते दिखाई दिए। धर्मवती ने देखा तो पति का शव चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई दानी ने पड़ोसी पिता-पुत्र होरी लाल व राजू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पशु बांधने को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद -एक सप्ताह पूर्व डंबर सिंह का पड़ोसी राजू व होरी लाल से पशु बांधने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत थाना कुढ़फतेहगढ़ में भी की गई थी। गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।