{"_id":"5f63d1278ebc3e7481672357","slug":"death-of-bank-worker-from-corona-virus-city-news-mbd3629882156","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक कर्मी की मौत, परिवार में पत्नी, बेटा-बेटी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक कर्मी की मौत, परिवार में पत्नी, बेटा-बेटी भी संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती केनरा बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को 106 कोरोना के नए मरीज भी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 128 और संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7322 पर पहुंच गया है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक 58 वर्षीय केनरा बैंक कर्मचारी की गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे मौत हो गई। कर्मचारी कांशीराम नगर मझोला का निवासी था। परिवार में उसकी पत्नी, बेटा और बेटी भी संक्रमित हैं। कर्मचारी डायबिटीज और किडनी से संबंधित समस्या से पीड़ित था। संक्रमण की चपेट में आने के बाद 14 सितंबर को टीएमयू में भर्ती कराया गया। जबकि पत्नी और बच्चे होम आइसोलेट हैं।
गुरुवार को 2040 रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें 24 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मझोला से छह, टाउन हॉल से एक, हरथला से दस, कांठ और ताजपुर से एक-एक, भोजपुर से दो और ठाकुरद्वारा से एक मरीज मिला है। निजी लैब और आरटीपीसीआर नोएडा से आई रिपोर्ट में 82 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हिमगिरी से एक परिवार के दो लोग संक्रमित है। जिला अस्पताल से कर्मचारी, भगतपुर, काशीराम नगर, मझोला, मिलन विहार, लाइनपार और डबल फाटक से मरीज मिले हैं।