फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   death by current

वाटर कूलर में उतरे करंट से युवक की मौत, तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
death by current
मुरादाबाद के मुगलपुरा स्थित बरबलान शिव शत्ति मंदिर की धुलाई के वक्त करेंट लगने से पवन की हुई मौत ?
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान स्थित शिव शक्ति होली मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर में गुरुवार सुबह करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मंदिर की सफाई करने के बाद पानी पी रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और नगर विधायक को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद लोगों ने वाटर कूलर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बरबलान स्थित शिव शक्ति होली मंदिर पर विधायक निधि 2018-2019 से वाटर कूलर लगाया गया था। मंदिर के सामने वाली गली में पवन कुमार का मकान है। पवन के भाई आनंद कुमार ने बताया कि मंदिर पर गणेश प्रतिमा रखी गई थी। प्रतिमा को गुरुवार को विसर्जित करना था। गुरुवार सुबह छह बजे पवन कुमार मंदिर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान मंदिर के पास लगे वाटर कूलर में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर पवन की मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बिजली विभाग में सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करा दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद लोग नगर विधायक रितेश गुप्ता को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। उन्होंने वाटर कूलर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया गया कि विधायक बाहर गए हैं। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मुगलपुरा इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी ठीक नहीं किया गया वाटर कूलर
मुरादाबाद। पवन के भाई आनंद ने बताया कि विधायक निधि से लगाए गए वाटर कूलर में कई दिन से करंट आ रहा था। तीन दिन पहले एक रिक्शा चालक ने वाटर कूलर से पानी लेने की कोशिश की तो उसे तेज करंट लग गया था। जबकि मोहल्ले के दो और युवकों को भी करंट लग चुका है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम, बिजली विभाग और मुख्य मंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी की, लेकिन सुनवाई वाटर कूलर को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
मुरादाबाद। करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाला पवन कुमार अपने घर में अकेला कमाने वाला था। पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई आनंद बीमार है। आनंद ने बताया कि पवन का रिश्ता तय हो गया था। 16 फरवरी को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन तकदीर में कुछ और ही लिखा था।

विधायक पहुंचे घर, परिवार की आर्थिक मदद
मुरादाबाद। विधायक रितेश गुप्ता गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पवन के भाई व अन्य परिजनों से हादसे की जानकारी ली। इसके बाद विधायक बरबलान मोहल्ले में पवन के घर पहुंचे और उसकी मां से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अपने पवन की मां को दो लाख रुपये अपने पास से दिए। उन्होंने सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed