फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of computer oprator on rail track

रेलवे ट्रैक पर मिला कंप्यूटर आपरेटर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

मोबाइल ढूंढने के लिए घर से रात में निकले कंप्यूटर आपरेटर का शव हकीमपुर रेलवे स्टेशन ट्रैक पर सोमवार की सुबह मिला।परिवार को लोगों ने देर रात युवक के घर आने का इंतजार किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।बताया कि उसके बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

विज्ञापन
deadbody of computer oprator on rail track

विस्तार

पाकबड़ा। मोबाइल ढूंढने के लिए घर से रात में निकले कंप्यूटर आपरेटर का शव हकीमपुर रेलवे स्टेशन ट्रैक पर सोमवार की सुबह मिला। युवक के सिर और हाथ में चोट के निशान थे। पुलिस ने युवक की बाइक घटनास्थल से करीब दो किमी दूर बरामद की। पिता को शक है कि उसके बेटे की पीटकर हत्या की गई है। पाकबड़ा पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझोला सूर्य नगर लाइनपार निवासी बागपत जेल में तैनात हेडकांस्टेबल राम सिंह का पुत्र मोहित कुमार गौतम (27) विद्युत विभाग के ठेकेदार के अधीन हाइडिल कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। रविवार की रात नौ बजे घर आने पर युवक ने परिजनों को बताया कि उसका मोबाइल कहीं खो गया है। वह ढूंढने की बात कह कर निकल गया। परिवार को लोगों ने देर रात युवक के घर आने का इंतजार किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह पौने दस बजे पुलिसकर्मियों ने हकीमपुर रेलवे स्टेशन के समीप लावारिस हालत में बाइक खड़ी देखकर युवक के पिता राम सिंह को कॉल किया। बताया कि उसके बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। उसकी बाइक घटनास्थल से दो किलोमीटर ख़ड़ी मिली है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पिता बागपत से घर पहुंचे, उसके पहले परिवार के लोगों ने शव देखकर मोहित की शिनाख्त कर ली थी। पिता बेटे का शव देखकर बिलख उठे। बेटे के सिर हाथ और पैर में चोट के निशान थे। पिता का कहना है कि घटनास्थल से दो किमी दूर बाइक खड़ा होना संदेह पैदा करता है। आशंका जताई कि बेटे की हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। मोहित दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई शुभम और बहन शोभा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। पाकबड़ा पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शव की पहचान मोहित के रूप में की गई है। पिता का कहना है कि इस मामले में वह पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed