फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of car driver found near loka shade bridge

चालक का हाथ पैर कटा शव लोकोशेड पुल पर मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
deadbody of car driver found near loka shade bridge
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर रविवार की सुबह एक कार चालक का क्षत विक्षत शव जीआरपी को गश्त के दौरान पड़ा मिला। जीआरपी को आशंका है कि वह किसी ट्रेन से यात्रा करते समय गिर गया होगा। परिजनों का कहना है कि कार चालक अपने बेटे और अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने के लिए देहरादून जा रहा था।
विज्ञापन

बदायूं जिले के निवासी सतीश चंद्र गुप्ता (42) प्राइवेट कार चलाने का काम करता था। चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि सतीश का बेटा अजय गुप्ता देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। इस बीच उसका एक रिश्तेदार भी अस्पताल में भर्ती था। इसी कारण सतीश दोनों से मिलने के लिए शनिवार की शाम घर से निकला था। सुबह आठ बजे पुलिस का कॉल आया कि सतीश अब इस दुनिया में नहीं है। उसका एक हाथ और पैर कटा था। जीआरपी ने बताया कि गश्त के दौरान उसका शव लोकोशेड पुल के पास मिला था। जीआरपी ने आशंका जताई कि वह ट्रेन से गिर गया था। इसी कारण ट्रेन की चपेट में आने पर उसका हाथ पैर कट गया। कार चालक की दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ देहरादून में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य मुरादाबाद आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed