फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deadbody of a man and woman found at two different places in Moradabad

मुरादाबाद: गन्ने के खेत में महिला और नाले में मिला लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव

Thu, 07 Oct 2021 01:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 07 Oct 2021 01:44 PM IST
सार

पुलिस ने मुरादाबाद के थानों समेत आस-पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भिजवा दी गई है, ताकि कहीं से कोई महिला लापता हो तो उसके परिजन यहां कर पहचान कर सकें।

विज्ञापन
Deadbody of a man and woman found at two different places in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला और युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव छजलैट थाना क्षेत्र के कुचावली निवासी ललित कुमार के गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में बने गड्ढे में फेंका गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। इसके अलावा अधिकारियों ने सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पहचान कराने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुरादाबाद के थानों समेत आस-पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भिजवा दी गई है, ताकि कहीं से कोई महिला लापता हो तो उसके परिजन यहां कर पहचान कर सकें। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार सुबह नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है दीपक आगरा का रहने वाला है और मुरादाबाद में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बुधवार से वह लापता था। सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed