{"_id":"6a23409d57d1726e46098893","slug":"dead-leopard-found-in-farmers-field-feared-dead-due-to-mutual-conflict-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115589-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान के खेत में मिला मृत तेंदुआ, आपसी संघर्ष में माैत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान के खेत में मिला मृत तेंदुआ, आपसी संघर्ष में माैत की आशंका
Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कमालपुरी बैजनाथपुर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह एक तेंदुए का मृत शव किसान के खेत में पड़ा हुआ मिला। बैजनाथपुर के ग्राम प्रधान महेश सिंह की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का जलालपुर खालसा स्थित वन विभाग की पौधशाला में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद वहीं पर उसके शव को जला कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बैजनाथपुर मार्ग पर सुबह जब लोग जंगल में घूमने निकले तो गांव के देवराज सिंह के खेत में एक तेंदुआ मृत पड़ा हुआ था। मौके पर दोनों गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान बैजनाथपुर महेश सिंह की सूचना पर वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। रेंजर ने बताया कि जांच में पाया गया है कि तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। उसका पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम में संभावना जताई है कि आपसी संघर्ष में ही इस तेंदुए की मौत हुई है। उनका कहना है कि तेंदुए की हत्या नहीं हुई है। इसलिए इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
। क्षेत्र में पहले भी तेंदुए के शव मिल चुके हैं। करीब आठ माह पहले गांव कुआं खेड़ा खालसा के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। इससे पहले गांव लालापुर पीपलसाना के जंगल में और मधुपुरी के पास भी तेंदुए का शव मिल चुका है। दुर्घटनाओं में मुरादाबाद मार्ग और सुरजननगर मार्ग पर भी तेंदुओं की मौत हो चुकी है। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि क्षेत्र में कई तेंदुए सक्रिय हैं। क्षेत्र में गन्ने की फसल काफी बड़े क्षेत्रफल में होती है। गन्ना तेंदुए के निवास के लिए अनुकूल होता है इसलिए यहां पर तेंदुआ जोन बन गया है। यहीं पर तेंदुए रहते हैं और शावक भी पैदा कर रहे हैं। इस कारण उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।