फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of youth found in Ramganga, female friend and her husband accused of murder

महिला की हत्या में पति, बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Ramganga, female friend and her husband accused of murder
मुरादाबाद। संभल निवासी महिला की हत्या के मामले में कटघर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसमें महिला के पति, एक बेटे और दो ननद को आरोपी बनाया गया है। महिला का शव मंगलवार को कटघर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला था। गुरुवार को संभल से मुरादाबाद पहुंचे मायके वालों ने ही शव को देखकर मृतका की पहचान गीता के रूप की थी।
विज्ञापन

संभल जनपद के हल्लू सराय निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने 18 साल पहले अपनी बेटी गीता देवी की शादी संभल के आलम सराय निवासी राजू के साथ की थी। गीता के पांच बच्चे देव, देवांश, आदित्य, छवि और छोटू हैं। पिछले कुछ समय से गीता अपने पति के साथ गलशहीद थानाक्षेत्र के हरपाल नगर में किराए के मकान में रहती थी। 28 सितंबर को गीता का शव कटघर क्षेत्र में गोविंद नगर में रेलवे ट्रैक पर मिला था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने अज्ञात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को गीता की मां सुमन देवी, पिता रमेश चंद्र, भाई मनोज कुमार, विमल व राहुल मुरादाबाद पहुंचे और शव देखकर मृतका की पहचान गीता के रूप में की थी। पिता रमेश ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति राजू, उसकी मां शीला देवी, बहन राजो व सुनीता गीता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। रमेश ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बेटी की तलाश में राजू के घर पहुंचे और गीता के बारे में जानकारी की तो उन्होंने मारपीट मायके वालों को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ने आरोप लगाया है कि राजू, उसके बेटे देव, बहन राजो व सुुनीता ने गीता की हत्या की और लाश रेलवे ट्रैक पर डाल दी। कटघर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पति, बेटे और दो ननद के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed