फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body youth found guest house front of railway station, dead body found tracks Dalpatpur

Moradabad: रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में मिला युवक का शव, दलपतपुर में पटरियों पर मिली हाथ-पांव कटी लाश

Sat, 11 Nov 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 01:58 AM IST
सार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने बने गेस्ट हाउस से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कुछ दवाइयां बरामद की है। इसके अलावा दलपतपुर इलाके से अमरोहा के युवक को शव मिला है। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Dead body youth found guest house front of railway station, dead body found tracks Dalpatpur
मुरादाबाद में रेलवे पटरी पर मिल शव(FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस से युवक का शव मिला है। वह एक दिन पहले ही गेस्ट हाउस में अपने साथी के साथ पहुंचा था। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। जांच पड़ताल के दौरान कमरे से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां मिली हैं। 

विज्ञापन


उधर, दलपतपुर इलाके से रेलवे पुलिस ने ट्रैक से हाथ-पांव कटी लाश मिली है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि युवक का शव पड़ा होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। युवक की पहचान विकास कुमार निवासी अमरोहा के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर हुई घटना में मृतक की पहचान आरिश कुरैशी उर्फ गोलू के रूप में हुई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी लुईसा मसीह निजी स्कूल में टीचर हैं। वह 2007 में अपने पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद वह अपने दोनों बेटों के साथ रहने लगी थीं। दोनों बेटे नर्सिंग का कोर्स करने के बाद दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में नौकरी करने लगे थे लेकिन कुछ दिन पहले छोटे बेटे आरिश कुरैशी उर्फ गोलू की नौकरी छोड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मुरादाबाद वापस आ गया था।बृहस्पतिवार को आरिश अपने एक दोस्त के साथ रेलवे स्टेशन के सामने बालाजी गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रुका था। सुबह उसका दोस्त चाय पीने की बात कहकर होटल से बाहर चला गया। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया। तब गेस्ट हाउस के कर्मियों ने कमरे को चेक किया।


कमरे में आरिश का शव पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया,सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। जांच पड़ताल के दौरान कमरे में नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन, दवाइयां और सिरिंज मिली हैं।

सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए दूसरे युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed