{"_id":"6263a22db0cd5a669e5524ce","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-brother-in-law-village-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जीजा के गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बहन बोली-भाई मेरे घर तो आया ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जीजा के गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बहन बोली-भाई मेरे घर तो आया ही नहीं
Sat, 23 Apr 2022 12:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:22 PM IST
सार
रामपुर जिले में एक युवक का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रामपुर जिले के मिलक थाना इलाके के एक गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ मिलक, थाना पुलिस और फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का शव अपने जीजा के गांव में मिला है। युवक की शिनाख्त रुद्रपुर के रामजी मलपुर पट्टी गांव निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है।
घटना मिलक थाना इलाके के ग्राम पिपला की है। गांव के ही संजय तिवारी किसी काम से जा रहे थे कि उन्हें बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटकता दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। मिलक थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
कुछ देर बाद सीओ मिलक धर्म सिंह मर्छाल और फारेंसिक की टीम मौके पर आ गए। इस दौरान पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उताकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के संबंध में जानकारी ली। इस बीच मृतक की शिनाख्त रुद्रपुर (उधमसिंहनगर) जिले के रामजी मलपुर पट्टी गांव निवासी राजेंद्र (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पिपला गांव निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को बताया है कि मृतक उसके बेटे नितिन का साला है। जबकि, मृतक की बहन चांदनी का कहना है कि उसका भाई उसके घर नहीं आया है। मगर, पुलिस से उसका शव गांव में ही बाग में एक पेड़ पर लटका होने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।