फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of submersible boring Mechanic found near railway station in amroha

सबमर्सिबल मिस्त्री मौत प्रकरण: RPF चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस, साक्ष्य छिपाने का भी आरोप

Sun, 17 Jul 2022 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jul 2022 12:02 PM IST
सार

अमरोहा में सबमर्सिबल मिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सबमर्सिबल मिस्त्री को शनिवार दोपहर को रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों ने रेलवे पुलिस के 6 जवानों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dead body of submersible boring Mechanic found near railway station in amroha
ट्रैक पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में रेलवे पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के पंद्रह घंटे बाद सबमर्सिबल मिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने में मामले में पुलिस ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज समेत सात रेलवे पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान और नील मिले हैं। 
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आक्रोशित परिजनों ने आरपीएफ कर्मियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा किया और
रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित परिजनों को समझा कर बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने आरोपी रेलवे पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


यह घटना रेलवे स्टेशन से मात्र दस मीटर दूर की है। रेलवे स्टेशन से सटे मोहल्ला डाक बंगला प्रेम नगर में रामकिशन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सुखबीरी के अलावा पांच बेटे और दो बेटियां हैं। रामकिशन आईसक्रीम का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। जबकि दूसरे नंबर का बेटा विनीत सबमर्सिबल बोरिंग करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रेलवे स्टेशन के निकट शमशान घाट की गौशाला में गायों की रखवाली करता है। परिजनों के आरोप के मुताबिक, शनिवार की दोपहर 3:30 बजे विनीत गौशाला पर था। तभी रेलवे पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। भाई छोटू और चाचा राजपाल के आरोप के मुताबिक, रेलवे पुलिस कर्मियों ने सबके सामने विनीत की बुरी तरह पिटाई की और हिरासत में लेकर अपने बैरकों में ले गई। 

इसके बाद विनीत लापता हो गया। रात करीब सात बजे परिजन रेलवे चौकी पहुंचे और विनीत के बारे में जानकारी की। आरोप है कि इस दौरान चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छोड़ने की बात कहकर वहां से भगा दिया। इसके बाद परिजनों ने देहात थाना और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने विनीत के गायब होने की मौखिक सूचना दर्ज कराई। 

पुलिस ने भी मामले की छानबीन की और बैरंग लौट गई। लेकिन रविवार की सुबह छह बजे विनीत का शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से मात्र दस मीटर दूर ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सबमर्सिबल मिस्त्री का शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

परिजनों ने रेलवे पुलिस के छह जवानों पर हत्या करने के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। आरोपी आरपीएफ कर्मियों को मौके पर बुलाने की मांग की। परिजनों ने रेलवे चौकी का भी घेराव किया। करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के भाई छोटू की तहरीर पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दिवाकर, संजू, उस्मान, देवेंद्र ठाकुर और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed