फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of rape victim found hanging in Amroha three police suspended including inspector

अमरोहा: दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित, गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन

Sun, 31 Oct 2021 01:13 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Oct 2021 01:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दुष्कर्म पीड़िता का शव गन्ने के खेत में फंदे से लटका मिला है। आदमपुर थाना इलाके के गांव की यह घटना है। मृतक के परिजनों का कहना है कि किशोरी की हत्या कर शव लटकाया गया है। 
 

विज्ञापन
Dead body of rape victim found hanging in Amroha three police suspended including inspector
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में सितंबर में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी का शव रविवार को खेत में फंदे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सवाल उठाया कि सितंबर में हुई वारदात के आरोपी को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? दबाव में आई पुलिस ने आनन-फानन में दुष्कर्म के आरोपी, उसकी मां और भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी किसान की 15 वर्षीय बेटी रविवार सुबह करीब छह बजे पशुओं का चारे लाने खेत पर गई थी। काफी समय बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजन तलाशते हुए खेतों की ओर गए। खेत में नीम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे फंदे पर उसका शव लटका हुआ नजर आया। उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। फंदा खोलकर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


 एएसपी को सौंपी पुलिस की भूमिका की जांच
परिजनों के मुताबिक 25 सितंबर को गांव के ही युवक ने घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। सितंबर में हुई वारदात के आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व मुश्किल लोगों को समझाकर शव कब्जे में ले सकी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मोनू शर्मा, उसके भाई सोनू और मां विमला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी पूनम ने बताया कि इस मामले में पुलिस की भूमिका की जांच एएसपी को सौंपी है। इस बीच आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्या, सिपाही राहुल कुमार, सुमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ में दर्ज की थी रिपोर्ट
किशोरी के परिजनों का कहना है कि 25 सितंबर को दुष्कर्म की वारदात के बाद जब वे थाने पहुंचे तो वहां मौजूद सिपाही ने दुष्कर्म के स्थान पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता द्वारा न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराते समय अपने साथ दुष्कर्म की बात कही तो मजिस्ट्रेट के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया और केस दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी मोनू शर्मा की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी और उसके परिजनों की ओर से किशोरी व परिवार को लगातार धमकी दी जा रही थी।

हंगामा देख कई थानों की पुलिस बुलाई
दुष्कर्म पीड़िता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और गांव के कई लोग सितंबर से अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने का मुद्दा उठा रहे थे। इन हालात के बीच पुलिस पोस्टमार्टम के लिए तत्काल शव कब्जे में नहीं ले पाई। माहौल गर्माता देख आदमपुर के साथ-साथ रहरा, सैदनगली व हसनपुर थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली।


इस बीच विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। एसपी पूनम, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सतीश चंद्र पांडेय भी काफी देर मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed