फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of farmer found four kilometers away in Ramganga

Moradabad News: चार किलोमीटर दूर मिला रामगंगा में बहे किसान का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found four kilometers away in Ramganga
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव राईभूड निवासी किसान नौबात सिंह सैनी (63) का शव बुधवार को गांव से चार किलोमीटर दूर गांव पाइंदापुर खद्दर के पास रामगंगा नदी में एक पेड़ से अटका मिला। नौबात सिंह मंगलवार शाम को खेत में चारा लेने गए थे।
वह नदी द्वारा किए गए खेत के कटान को देख रहे थे। इस दौरान नदी में कुछ मिट्टी गिर जाने से वह भी उसके साथ नदी में गिर गए थे। सूचना पर ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ मिलकर उनकी तलाश की थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। इस पर बबराला से गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी। बुधवार सुबह टीम ने दोबारा से सर्च अभियान शुरू किया था। इस दौरान राईभूड व गांव लालापुर पीपलसाना आदि के गोताखोर भी किसान तलाश में जुटे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे किसान का शव करीब चार किलोमीटर दूर गांव पाइंदापुर खद्दर के पास रामगंगा नदी में एक पेड़ से अटका मिला। ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह ने बताया कि किसान नौबात सिंह का शव गांव में लाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से उनकी पत्नी जयवती, पुत्र प्रीतम, भाई चंद्रपाल व नारायण सिंह को बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे है। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने नौबत सिंह का शव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


रामगंगा में बहे छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

कांठ (मुरादाबाद)।
पशुओं के लिए चारा लेने जाते समय रामगंगा नदी में बहे बीएड के छात्र सोहित नागर (22) का बुधवार को दूसरे दिन भी शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में कई किलोमीटर तक छात्र की तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी होमगार्ड हरिओम सिंह का बेटा सोहित मंगलवार सुबह गांव के चींटू के साथ रामगंगा के पास खेत से चारा लेने गया था। सोहित व चींटू नदी को पार करने लगे थे। इसी बीच सोहित पानी का तेज बहाव होने के कारण बहने लगा था। चींटू ने उसे बचाने का भी प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा था। मंगलवार को भी पूरा दिन सोहित की नदी में तलाश चली थी। बुधवार को दूसरे दिन फिर से एसडीआरएफ की टीम ने सुबह से ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन शाम तक सोहित को कुछ पता नहीं चला पाया। होमगार्ड पिता हरिओम सिंह, मां मुनेश देवी, बहन प्रियंका, ज्योति, छोटे भाई अनुज सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर बेगमपुर, मिश्रीपुर, हीरापुर के ग्रामीणों में भी सहमे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed