{"_id":"6127a7d08ebc3ec62c74d75e","slug":"dead-body-of-bjp-leader-gopal-anjan-driver-found-hanging-in-circuit-house-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सर्किट हाउस के कमरे में लटका मिला भाजपा नेता गोपाल अंजान के ड्राइवर का शव, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सर्किट हाउस के कमरे में लटका मिला भाजपा नेता गोपाल अंजान के ड्राइवर का शव, फैली सनसनी
Thu, 26 Aug 2021 08:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:10 PM IST
सार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता गोपाल अंजान के नाम से सर्किट हाउस में पहली मंजिल पर कमरा नंबर-7 बुक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार शाम दूसरी मंजिल के एक कमरे में भाजपा नेता एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान के ड्राइवर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता गोपाल अंजान के नाम से सर्किट हाउस में पहली मंजिल पर कमरा नंबर-7 बुक है। इस कमरे में भाजपा नेता गोपाल अंजान का ड्राइवर रहता था।
विज्ञापन
गुरुवार को कई बार कॉल करने के बाद भी ड्राइवर ने फोन रिसीव नहीं किया तो भाजपा नेता ने अपने कर्मचारियों को सर्किट हाउस भेजकर देखने को कहा। कर्मचारी सर्किट हाउस पहुंचे तो ड्राइवर का कमरा अंदर से बंद था इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। तब देखा कि फंदे के सहारे ड्राइवर का शव लटका हुआ था। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है? चालक की पहचान लवकुश शुक्ला के रूप में हुई है। लवकुश शुक्ला सीतापुर का रहने वाला था।