{"_id":"69a9e512768857bab302ab54","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-in-majhola-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-847866-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मझोला में नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मझोला में नाले में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह नाले में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
मझोला थाना क्षेत्र में करूला की पुलिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाने से पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। इसके बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया । उसका शरीर बुरी तरह गल गया था। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मृतक की उम्र करीब 35 साल रही होगी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ठेले पर शव ले गई पुलिस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुरादाबाद। पुलिस ने पहले ठेले पर शव रखा और एंबुलेंस तक ले गई। इसी दौरान किसी वे वीडियो बना लिया और इससे अमानवीय व्यवहार बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से बयान दिया गया कि जहां शव पड़ा मिला था वहां तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी। एंबुलेंस तक ठेले में शव रखा गया था।