फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of a young man found hanging from a dupatta on a tree outside the house

Moradabad: पत्नी को लेने गए युवक के साथ मायके वालों ने की अभद्रता, आहत गजराम ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 16 Jul 2023 01:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी बिना बताए मायके चली गई थी। शनिवार को गजराम पत्नी को बुलाने मायके गया था। वहां उसके साथ पत्नी और उसके मायके वालों ने अभद्रता की थी। इसके बाद गजराम घर लौट आया था। घर आने के बाद वह दुखी था। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a dupatta on a tree outside the house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे के गणेश घाट गांव में 25 वर्षीय युवक गजराम ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिवार के लोग जागे तो उसका शव घर के बाहर ही पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। गजराम मजदूरी करता था। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी बिना बताए मायके चली गई थी। शनिवार को गजराम पत्नी को बुलाने मायके गया था। वहां उसके साथ पत्नी और उसके मायके वालों ने अभद्रता की थी। इसके बाद गजराम घर लौट आया था। घर आने के बाद वह दुखी था। उसने परिवार के लोगों से भी कोई बातचीत नहीं की थी। काफी पूछने के बाद उसने बताया था कि ससुराल में उसके साथ बहुत अभद्रता की थी। इसके बाद वह बिना खाना खाए ही सो गया था। रविवार सुबह परिजन जागे तो घर के बाहर ही पेड़ से उसका शव फंदे से लटका हुआ था। थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed