फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of a woman found hanging

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी में बुधवार रात एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पति ड्यूटी से घर आया तब जानकारी हुई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बिलारी डीह निवासी सरिता गुप्ता (27) की शादी संभल जनपद के चंदौसी क्षेत्र के कुलधर निवासी मोनू गुप्ता के साथ पांच साल पहले हुई थी। दंपती के दो बेटे चिराग (4) व दीपक (3) हैं। मां-बाप की मौत के बाद मोनू अपनी मौसी तनु और मौसा आशीष गुप्ता के साथ कटघर के पीतलनगरी में रहने लगा था। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसकी मौसी और पहली मंजिल पर मोनू का परिवार रह रहा था।
विज्ञापन

मोनू फर्म में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब 12 बजे वह ड्यूटी से लौटा तो सरिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मोनू की सूचना पर उसकी मौसी और मौसा भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। सूचना मिलने पर सरिता का भाई मनीष अपने परिजनों के साथ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मोनू और उसके मौसा-मौसी दहेज के लिए सरिता को परेशान कर रहे थे। मनीष ने कहा कि उसने दो बार अपनी बहन के इलाज के लिए ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए थे। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed