फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of a girl found on the roadside in the forest of Abhanpur, not identified

अभनपुर के जंगल में सड़क किनारे मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found on the roadside in the forest of Abhanpur, not identified
बिलारी के अभनपुर के जंगल में युवती का शव मिलने के स्थान को चिह्नित करती पुलिस। - फोटो : BILARI
कोतवाली के क्षेत्र के गांव अभनपुर के जंगल में सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं पाई। बाद में ग्राम चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव यहां डाला गया है।
विज्ञापन

अभनपुर से चांदपुर तिसावां गांव को जाने वाली सड़क के किनारे अभनपुर निवासी शिशुपाल सिंह का खेत है। रविवार सुबह शिशुपाल सिंह का बेेटा सोनू जब अपने खेत पर गया तब उसने खेत और सड़क के बीच में गड्ढे में एक युवती का शव पड़ा देखा। सोनू ने अभनपुर के ग्राम प्रधान मान सिंह को बताया। बाद में मान सिंह की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार और पुलिस अधीक्षक देहात और पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई और नमूने लिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र करीब 18 वर्षीय है। सूट सलवार पहने हुए थी। उसकी गर्दन और चेहरे पर नुकीली वस्तु से गोदने के निशान थे और हल्का खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस को मौके से चार पहिया वाहन को ऊपर उठाने वाला एक एक जैक भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अभनपुर गांव के चौकीदार जहूर अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती की मौत होने की स्पष्ट वजह पता चल सकेगी। ऐसा लगता है कि कहीं और हत्या करके युवती का शव यहां लाकर डाला गया है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed