{"_id":"61bc215a5287a449883d653b","slug":"dcm-collided-with-tractor-trolley-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामपुर में डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामपुर में डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Fri, 17 Dec 2021 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के शहजादनगर थाना इलाके में लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आए डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
हादसा शहजाद नगर थाना इलाके में धमोरा गांव के पास हुआ। शुक्रवार की सुबह शाही थाना क्षेत्र निवासी ओमपाल (32) ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भर कर रामपुर की ओर जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग मुकीम और लाला भी मौजूद थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली धमोरा गांव के पास पहुंची।
इस दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया जहां ट्रैक्टर चालक ओमपाल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमपाल ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह फंस गया था। जिसको काफी देर बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाहर निकाला था।